फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gondi_workshop_delhi

गोंडी को मानक भाषा बनाने के प्रयास में 6 दिन का कार्यक्रम

Tue, 22 Jul 2014 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Jul 2014 05:02 PM IST
विज्ञापन
gondi_workshop_delhi

भारत में ऐसी कई भाषाएं हैं जो कई राज्य में बोले जाने के बावजूद मानक रूप में नहीं है। इसी तरह गोंडी भाषा में अभी किसी तरह का साहित्य या मीडिया नहीं है जिसे 6 प्रदेशों में रहने वाले सभी गोंडी भाषी समझ सकें।

विज्ञापन


क्योंकि हर इलाके में बोली जाने वाले गोंडी पर वहां की स्थानीय भाषा का बहुत अधिक प्रभाव है, यानी हमारे पास अभी हिन्दी-गोंडी है, तेलुगु- गोंडी और मराठी-गोंडी है।

विज्ञापन


यहां तक कि छत्तीसगढ़ में बस्तर के उत्तर और दक्षिण में बोले जाने वाली गोंडी में तक फर्क है।

ऐसा लगभग सभी भाषा के साथ होता है। भारत में बोले जाने वाली बांग्ला और बांग्लादेश में बोले जाने वाली बांग्ला में बहुत फर्क है यहां तक कि बांग्लादेश के उत्तर में बसे सिलेट जिले में बोले जाने वाली बांग्ला और दक्षिण में बसे चिटगांव की बांग्ला एक दूसरे से बिलकुल अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर भारत हो या बंगलादेश, चिटगांव हो या सिलेट सभी बीबीसी की बांग्ला सर्विस को सुनते हैं और उस बांग्ला को समझते हैं। ठीक इसी तरह हमें एक ऐसे मानक गोंडी की ज़रुरत है। इस दिशा में काम करने के लिए 21 से 26 जुलाई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से स्वर टीम एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।


स्वर टीम गोंडी भाषा पर लगातार काम कर रही है। और इनकी वेबसाइट(www.adivasiswara.org) संभवत: दुनिया की एकमात्र ऐसी वेबसाइट है जिसकी लगभग पूरी स्क्रिप्ट गोंडी भाषा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed