फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   58 people accepted hindu religion again

अब केरल में 58 हिंदुओं ने की 'घर वापसी'

Fri, 26 Dec 2014 12:11 AM IST
एजेंसी/कोट्टायम
एजेंसी/कोट्टायम Updated Fri, 26 Dec 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
58 people accepted hindu religion again

धर्मांतरण पर देश भर में चल रही बहस के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ‘घर वापसी’ की मुहिम जारी है। बृहस्पतिवार को केरल के कोट्टायम जिले में विहिप के एक आयोजन में 58 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया। धर्मांतरण करने वाले अधिकतम ईसाई थे। एक व्यक्ति मुस्लिम समुदाय का भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


विहिप के कोट्टायम जिलाध्यक्ष बालाचंद्रन पिल्लई ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्रिसमस के अवसर पर जिले के पुथियाकवु देवी मंदिर में 20 परिवार के 42 सदस्यों और श्रीकृष्ण स्वामी मंदिर में 16 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया। पिल्लई ने बताया कि इन लोगों ने अपनी मर्जी से धर्मांतरण किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐसे और भी आयोजन राज्य में किए जाएंगे। बुधवार को भी राज्य में 11 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया था। मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने इन मामलों के बारे में कहा कि इसमें शासन को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed