फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   55 crore rupees marrige set in kerala

20 करोड़ में बना शादी का ये मंडप, किसी महल से कम नहीं

Thu, 26 Nov 2015 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Nov 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
55 crore rupees marrige set in kerala

केरल के तिरुअनंतपुरम में एक ऐसी शादी होने जा रही है, जिसका मंडप ही केवल 20 करोड़ रुपए का है और उस पर कुल 55 करोड़ रुपए खर्च हए हैं। इस शादी के मंडप ने बॉलीवुड के कई शानदार सेट्स को भी पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन


दरअसल केरल के उद्योगरपति बी रवि पिल्लई की बेटी आरती की शादी कोच्चि के ही आदित्य विष्णु से होने जा रही है। ये शादी यहां के कोल्लम स्थित असराराम मैदान में होगी।
विज्ञापन


आरती और आदित्य दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं। बताते चलें कि हाल ही हुए सर्वे के मुताबिक आरती के पिता रवि पिल्लई 2.8 अरब की संपत्ति का मालिक होने के साथ केरल के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


(तस्वीर The Times Of India से साभार)

30 हजार मेहमान होंगे शामिल

55 crore rupees marrige set in kerala

इस शादी की योजना में शामिल लोगों के मुताबिक इसकी प्लानिंग प्रसिद्ध बाहुबली मूवी के प्रोडक्शन डिजाइनर ने की है। इस शादी में आगंतुको का स्वागत मलयालम अभिनेत्रियों मंजू और सोभना के नृत्य कार्यक्रम द्वारा किया जाएगा।

इस शादी का मंडप राजस्थान के शाही महलों की तरह तैयार किया गया है जो 3,50,000 वर्ग फुट बना गया है जिसमें 30,000 मेहमान होंगे। इस दौरान स्टीफन डेवस्सी द्वारा संगीत कार्यक्रम भी आयोजित कराया गया है।

इस शादी में मेहमानों की लिस्ट भी इसकी तरह आलीशान है। देश के प्रमुख अधिकारी, राजनेता और फिल्मी सितारों के साथ-साथ विदेश के 42 नेता भी इस शादी में मेहमान होंगे।

बनाने में लगे 75 दिन

55 crore rupees marrige set in kerala

शादी में सऊदी अरब में भारत के राजदूत टीपी सीतारमण, कतर शाही परिवरा के शेख हमद बिन खालिद एच एल थानी, सऊदी के शाही परिवार के चिकित्सक ईस्साम अब्दुल्ला और लेबनान के राजदूत मिशेल एल खौरी सहित कई नामी लोग इस शादी में मेहमान होंगे।

8 एकड़ में बनाए गए शादी के सेट को बनाने में 20 करोड़ रुपए की लागत आई है। मंडप का निर्माण फिल्म आर्ट डायरेक्टर साबू सायरिल की लीडरशिप में 200 लोगों की टीम ने तैयार किया है जिसे बनाने में 75 दिन लगें हैं।

साबू के मुताबिक यह मंडप बाहुबली के सेट से भी ज्यादा बड़ा है। इस शादी की सुरक्षा में भी 250 पुलिस कर्मियों के साथ-साथ, 350 निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed