{"_id":"231a8d9a-5e7b-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"50-vehicle-accident-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस-वे पर भिड़े 50 वाहन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भिड़े 50 वाहन
ग्रेटर नोएडा/नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर को ठंड से तो राहत मिल गई है, लेकिन कोहरे का कोहराम जारी है। हर रोज दर्जनों विमानों का शेड्यूल प्रभावित हो रहा है तो ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। कोहरे की वजह से सड़क यातायात भी चरमरा रहा है। पूरी यातायात व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने वाले कोहरे ने सोमवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर अपना विभत्स रूप दिखाया। यहां 50 वाहन हादसे के शिकार हो गए। सबसे गंभीर बात तो यह रही कि एक ही स्थान पर 41 वाहन आपस में भिड़ गए। एक अन्य घटना में नौ वाहनों की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे की वजह से पहली दुर्घटना दनकौर क्षेत्र में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार आगरा से हरी मिर्च लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे टाटा-407 और 10 टायर वाले एक ट्रक के बीच दनकौर के स्पोर्ट्स सिटी के निकट टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से एक-एक कर वाहन आते गए और हादसे की शिकार इन दोनों वाहनों से भिड़ते गए। इस तरह कुल 41 वाहन आपस में टकरा गए। एक अन्य घटना में रबूपुरा के नंगला हुकुम सिंह गांव के सामने नौ वाहन भिड़ गए। दोनों हादसों में 23 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ को हल्की चोटें आई हैं तो कुछ को गंभीर। इन सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, कोहरे की वजह से दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमानों का संचालन प्रभावित होना जारी है। सोमवार को 160 विमानों के उड़ान प्रभावित हुए। इनमें विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का विमान भी शामिल था। सुबह 9:30 बजे खुर्शीद की भूटान की फ्लाइट थी, लेकिन कोहरे की वजह से यह विमान दो घंटे की देरी से उड़ान भर सका। ट्रेनों का हाल भी ऐसा ही है। वे घंटों की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन