फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   50 nations including china and us back modi yoga day

मोदी का सपना पूरा करने के लिए आगे आए 50 देश

Fri, 31 Oct 2014 03:41 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
50 nations including china and us back modi yoga day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना जल्द पूरा होगा। वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाने के प्रस्ताव का लगभग 50 देशों ने समर्थन किया है। मोदी ने पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक अधिवेशन में ये प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र स्थित भारतीय मिशन ने प्रधानमंत्री के प्रस्ताव को मसौदे को रूप दिया है। अमेरिका, कनाडा और चाइना समेत 50 देश मसौदे का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। मसौदे में 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप मनाए जाने की मांग की गई है। ये मसौदा जल्द ही संयुक्त राष्ट्र सचिवालय को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


भारत सरकार प्रयास कर रही है कि प्रस्ताव को इस वर्ष के अंत तक स्वीकार कर लिया जाए, ताकि अगले वर्ष से विश्व योग दिवस मनाया जा सके।

50 देशों ने किया प्रस्ताव का समर्थन

50 nations including china and us back modi yoga day

संयुक्‍त राष्ट्र में मसौदे का समर्थन करने वाले देशों में एशिया से चीन, जापान, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया हैं, जबकि अफ्रीका से दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया शामिल हैं।

भारत के पड़ोसी मुल्कों बंग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका ने भी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया है। लैटिन अमेरिकी देशों में ब्राजील और अर्जेंटाइना ने भी समर्थन का वादा किया है।

अमेरिका और कनाडा के समर्थन के बाद ये उम्मीद की जा रही है कि यूरोपीय यूनियन के सदस्य देश भी संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

मोदी ने 26 सितंबर को दिया था भाषण

50 nations including china and us back modi yoga day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव के समर्थन में इरान और क्यूबा जैसे मुल्कों के आने के बाद ऐसा लग रहा है कि इसे व्यापक स्वीकृति मिल चुकी है।

मोदी ने 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त अधिवेशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद से ही भारतीय मिशन ने सभी मुल्कों से समर्थन मांगना शुरू कर दिया था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की सीधी देखरेख में ये सारी गतिविधियां चल रही थीं। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योग में विशेष रुचि रही है। किसी राष्ट्राध्यक्ष से मुलाकात में वे योग का जिक्र करना नहीं भूलते। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात में भी उन्होंने योग का जिक्र किया था।

विज्ञापन

योग में है मोदी की विशेष रुचि

50 nations including china and us back modi yoga day

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग पर लिखी किताब भी भेँट की थी। अमेरिका यात्रा के दौरान मोदी ने नवरात्र का व्रत रख रहे थे। ओबामा द्वारा दिए गए ‌डिनर में उन्होंने केवल गर्म पानी पिया ‌था।

उस समय उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को योग का महत्व भी समझाया था। उन्होंन नवरात्र में बिना कुछ खाएपिए रह पाने का रहस्य योग को ही बताया था। ओबामा ने उस समय मोदी को ऊर्जावान और उत्साह से भरपूर बताया था।

मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट को भी योग पर लिखी किताब भेंट की ‌थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed