{"_id":"4bfa6b34fce0afe1c7919a21aedad1e2","slug":"5-year-old-become-youngest-pilot-of-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड इन चाइनाः 5 साल का बच्चा बना सबसे 'यंग' पायलट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मेड इन चाइनाः 5 साल का बच्चा बना सबसे 'यंग' पायलट
टीम डिजिटल
Updated Wed, 04 Sep 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन यूं तो कई कमाल करता रहता है, लेकिन इस खबर को पढ़कर आप उसका लोहा मान जाएंगे। बचपन में पायलट बनने का ख्वाब कई बच्चे देखते हैं, लेकिन चीन का एक बच्चा, बचपन में ही पायलट बन गया।
विज्ञापन
चीन में पांच साल का एक बच्चा अपने दम पर हल्का विमान उड़ाने वाला सबसे कम उम्र का पायलट बन गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस बच्चे ने 30 किलोमीटर का फासला तय किया।
विज्ञापन
दुओदुओ नाम के इस बच्चे के पिता हे लिएशेंग का दावा है कि उसने हेबेई प्रांत के गुआन काउंटी में बीजिंग वाइल्डलाइफ जू के आसपास कुल 47 मिनट तक दो उड़ान भरीं।
विज्ञापन
इससे पहले दुओदुओ ने एक निजी क्लब में 20 दिन विमान उड़ाना सीखा। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक क्लब के इंचार्ज झांग योंघुई ने कहा कि उड़ान का फासला 30 किलोमीटर है।
हे ने कहा, "मैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और वर्ल्ड रिकॉर्ड एसोसिएशन के लिए वीडिया क्लिप तैयार कर रहा हूं, ताकि मेरे बेटे का नाम दुनिया के सबसे छोटे पायलट के रूप में दर्ज हो सके।"
उन्होंने कहा, "दुओदुओ अपनी इस बहादुरी को लेकर काफी उत्साहित है और वह खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर रहा है।"
हे ने पिछले साल भी सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन पर चीनी मीडिया ने इल्जाम लगाया कि उन्होंने अपने बच्चे को नंगा बर्फ पर दौड़ने के लिए मजबूर किया।