{"_id":"31e90bd717279da11c61c049947a554b","slug":"5-viral-video-hindi-news-vk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखिए वो पांच वीडियो जो आज हैं सुपरहिट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देखिए वो पांच वीडियो जो आज हैं सुपरहिट
Updated Sun, 17 Aug 2014 07:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया भाषण इंटरनेट पर बहुत देखा जा रहा है। बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये लाल किले से पहला भाषण था। मोदी ने इस मौके पर भारत की जनता से कई ऐसी बातें कहीं जो इससे पहले कभी किसी ने नहीं की थीं। अगर आप 15 अगस्त को मोदी का भाषण नहीं सुन पाएं हों तो देखें ये वीडियो।
विज्ञापन
हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोन और अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का ट्रेलर भी इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 653,325 लोग देख चुके थे। ये फिल्म दिवाली पर रिलीज़ होगी। फिल्म छह लूज़र्स की कहानी है जो अपनी किस्मत बदलने निकलते हैं। आप भी देखिए ये ट्रेलर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब भारत और पाकिस्तान ने की बात
सोचिए क्या हो अगर भारत और पाकिस्तान के युवा आपस में फोन पर बात करें? वो क्या बात करेंगे? एक दूसरे से क्या कहेंगे? क्या सिर्फ शिकायतें या पुरानी यादें, या फिर कुछ और ही? AIB नाम के यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो अपलोड किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि भारत और पाक के युवा फोन पर आपस में बात कर रहे हैं। यकीन मानिए ये बातें कानों में चीनी की तरह घुल जाती हैं और छोड़ जाती हैं एक अलग ही दुनिया में जहां इंसान बसते हैं।
बिग बॉस-8 का टीज़र
अक्सर विवादों के कारण सुर्खियों में रहने वाला रियल्टी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। टीज़र में सलमान खान को पायलट की ड्रेस में दिखाया गया है। साथ ही प्लेन को भी दिखाया गया है जिससे इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार का बिग बॉस भारत में नहीं बल्कि विदेश में शूट किया जाएगा। इस बार बिग बॉस के घर में कौन कौन होगा ये फिलहाल तक सस्पेंस ही है। अगर टीज़र नहीं देखा तो देख लीजिए।
आईएम नॉट ए वुमैन
ईस्ट इंडिया कॉमेडी नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो का शीर्षक है- आई एम नॉट ए वुमैन। इस वीडियो को अभी तक 310,643 लोग देख चुके हैं और 715 लोग इस पर कमेंट भी कर चुके हैं। तो देखिए इस वीडियो को और जानिए कि आखिर क्या खास है इस वीडियो में।