फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   5 planets parade in the sky, look rare sight.

आसमान में 5 ग्रहों की परेड, दिखेगा दुर्लभ नजारा

Thu, 21 Jan 2016 09:12 AM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
5 planets parade in the sky, look rare sight.

तारों और ग्रहों को देखने का शौक  रखते हैं, तो बुधवार से आसमान में परेड कर रहे पांच ग्रहों को देखना न भूलें।

विज्ञापन


बुधवार से ग्रहों की शुरू हो रही यह परेड करीब एक दशक में पहली बार हो रही है, जिसमें पांच ग्रह एक के बाद एक आसमान में नजर आएंगे।

यह नजारा 20 जनवरी से 20 फरवरी तक हर दिन नजर आएगा। इस दौरान बुध, शुक्र, मंगल, शनि और बृहस्पति जैसे ग्रहों को बिना टेलीस्कोप के देखना संभव होगा।

बुध, शुक्र, मंगल, शनि और बृहस्पति एक के बाद एक आएंगे नजर

5 planets parade in the sky, look rare sight.

न्यूयॉर्क स्थित एस्ट्रोनॉमर्स एसोसिएशन के सदस्य जेसन केंडाल बताते हैं कि बुधवार से ग्रहों का यह नजारा अल सुबह नजर आएगा और सूर्योदय से पहले तक चलेगा। उन्होंने बताया कि ये ग्रह एक के बाद एक नजर आएंगे। इनकी शुरुआत बुधवार से हो चुकी है।

अल सुबह के अंधेरे में सबसे पहले बृहस्पति, उसके बाद शनि और शुक्र नजर आएंगे। स्काई एंड टेलीस्कोप संस्थान के मुताबिक वैसे तो ग्रहों की ये परेड 20 जनवरी से 20 फरवरी के बीच चलेगी, लेकिन इनके सबसे बेहतर नजारे जनवरी के अंत में और फरवरी की शुरुआत में नजर आएंगे।

इस समय बुध ग्रह सबसे ज्यादा साफ नजर आएगा। नासा वैज्ञानिक जिम ग्रीन ने बताया कि एक दशक बाद हो रही यह घटना इन पांच ग्रहों के असाधारण संरेखण (एलाइनमेंट) की वजह से हो रही है। इसके बाद इसी साल अगस्त में भी ऐसा नजारा आसमान में देखने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed