फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   5 people shouting the voice of other MPs: pj kurien

'पांच लोग बाकी सांसदों की आवाज नहीं दबा सकते'

Fri, 26 Feb 2016 10:32 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
5 people shouting the voice of other MPs: pj kurien

जेएनयू और रोहित वेमूला मामले पर राज्यसभा में शुक्रवार को भी जमकर हंगामा हुआ। लगातार बढ़ते हंगामे और सदस्यों के आचरण से सभापति और उपसभापति भी व्यथित नजर आए।

विज्ञापन


कई बार ताकीद करने के बाद भी विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा तो उपसभापति ने उन्हें यह कहकर नसीहत दी कि पांच लोग शोरशराबा और हंगामा करके बाकी सांसदों की आवाज नहीं दबा सकते। हालांकि उनके यह कहने के बाद भी सांसदों ने हंगामा जारी रखा।
विज्ञापन


बता दें कि राज्यसभा में पिछले दो दिनों से लगातार हंगामे की उपस्थिति बनी हुई है। विपक्ष रोहित वेमूला और जेएनयू मुद्दे पर लगातार सरकार और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को निशाने पर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि लोकसभा में जोरदार भाषण के बाद स्मृति ने राज्यसभा में भी कुछ इसी अंदाज में माहौल बनाने का प्रयास किया था लेकिन विपक्षी सासंदों को उनकी सफाई रास नहीं आई। वहीं महिषासुर मुद्दे पर भी स्मृति के बयान से विपक्ष खासा नजर आया।

स्मृति से माफी मंगवाने की मांग पर अड़ा विपक्ष

5 people shouting the voice of other MPs: pj kurien

कांग्रेस के आनंद शर्मा, जेडीयू के केसी त्यागी और सीपीआई के सीताराम येचुरी ने इस मुद्दे पर स्मृति से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। गुरुवार को भी इसी मुद्दे पर राज्यसभा स्‍थगित कर दी गई थी। शुक्रवार को भी इसी पर हंगामा जारी रहा।

सुबह 11 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों ने लगातार हंगामा जारी रखा। कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह गंभीर मामला है केन्द्रीय मंत्री को लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस को टीएमसी और जेडीयू सांसदों का भी साथ मिला। इस पर स्मृति ईरानी ने अपना जवाब देना शुरू किया तो विपक्ष ने हंगामा करते हुए फिर उन्हें बोलने नहीं दिया। जेडीयू के केसी त्यागी ने उनसे बिना शर्त माफी की मांग की।

लगातार चलते शोर शराबे से उप सभापति पीजे कुरियन काफी व्यथित नजर आए। उन्होंने कई बार सांसदों को तल्‍ख लहजे में समझाने का भी प्रयास किया लेकिन हंगामा जारी रहा। इस पर नाराज होते हुए उन्होंने कहा कि पांच लोग खड़े होकर शोर मचाने लगें यह विरोध का सही तरीका नहीं है यह लोकतांत्रिक भी नहीं है। न ही पांच लोग बाकी सांसदों की आवाज दबा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed