{"_id":"36e0b0c4-0ed6-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"5-people-sentenced-to-death-in-case-of-honor-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग के मामले में 5 लोगों को फांसी की सजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ऑनर किलिंग के मामले में 5 लोगों को फांसी की सजा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Oct 2012 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनर किलिंग के एक मामले में दिल्ली की रोहिणी अदालत ने पांच लोगों को फांसी की सजा सुनाई है। मामला 2010 का है, जिसमें दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में आशा और योगेश नामक प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले 2 अक्टूबर को अदालत ने इन लोगों को हत्या का दोषी ठहराया था।
दिल्ली के गोकुलपुरी में रहने वाले योगेश और आशा एक-दूसरे से प्रेम करते थे। योगेश की जाति अलग होने के कारण आशा के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। योगेश से मिलने से रोकने के लिए आशा को स्वरूपनगर में उसके ताऊ के घर भेज दिया गया, लेकिन योगेश आशा से मिलने स्वरूप नगर ही चला आया। यहां परिवार वालों ने योगेश और आशा की हत्या कर दी। अदालत ने योगेश और आशा की हत्या के मामले में लड़की के माता-पिता, चाचा-चाची सहित 5 लोगों को फांसी की सजा सुनाई।