{"_id":"7f6ef220-525f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"5-metro-stations-reopen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के पांच स्टेशन खोले गए, पांच अब भी बंद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मेट्रो के पांच स्टेशन खोले गए, पांच अब भी बंद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 30 Dec 2012 02:31 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने रविवार को पांच स्टेशन दोपहर बाद खोल दिए लेकिन अन्य पांच स्टेशनों के दरवाजे अब भी बंद रखे गए हैं।
विज्ञापन
डीएमआरसी के प्रवक्ता ने आज बताया कि प्रगति मैदान, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, राजीव चौक और पटेल चौक मेट्रो स्टेशनों को दोपहर बाद एक बजकर 10 मिनट पर खोल दिया गया।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग भवन, केंद्रीय सचिवालय, रेसकोर्स, जोर बाग और खान मार्केट स्टेशनों को अब भी बंद रखा गया है।
गौरतलब है कि नृशंस सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पैरामेडिकल छात्रा की सिंगापुर में हुई मौत के बाद प्रदर्शनकारियों के इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में पहुंचने की आशंका के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के इन दस स्टेशनों को कल भी बंद रखा गया था।
विज्ञापन