{"_id":"ef2be53b48ae1e029a6bfe76ed7caae5","slug":"5-killed-bomb-blast-village-near-knpp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुडानकुलम के पास बम धमाका, 6 मरे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कुडानकुलम के पास बम धमाका, 6 मरे
एजेंसी/तिरुनेलवेली
Updated Wed, 27 Nov 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुर्खियों में रहे कुडानकुलम परमाणु संयंत्र के नजदीक स्थित तटीय गांव इदिंतकराई में मंगलवार रात शक्तिशाली बम धमाका हुआ। इसमें 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। दिल्ली में गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि परमाणु संयंत्र से करीब 15 किमी दूर स्थित इदिंतकराई सुनामी कॉलोनी में मंगलवार को 6:40 बजे देशी बम धमाका हुआ।
विज्ञापन
यह धमाका उस वक्त हुआ जब कुछ शरारती तत्व अपने घर के अंदर विस्फोटक तैयार कर रहे थे। परमाणु ऊर्जा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संयंत्र पूरी तरह से सुरक्षित है और अच्छी तरह से चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि विस्फोट की वजह से दो घर पूरी तरह से ढह गए। रेस्क्यू दल मलबे को हटाने और उसके नीचे दबे लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं।
डीआईजी सुमित शरण और पुलिस अधीक्षक विजेंद्र बिदारी के साथ बम निरोधक दस्ता और जांच टीमें तत्काल घटना स्थल पर पहुंचीं। इदिंतकराई के लोगों ने कुडानकुलम परमाणु संयंत्र के खिलाफ चलाए गए आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था।
यहां के लोग संयंत्र को बंद करने की मांग को लेकर पिछले दो साल से अधिक समय से आंदोलनरत हैं। पुलिस ने इदिंतकराई के नजदीकी गांव कुंतनकुली में 2012 और इस साल की शुरुआत में छापा मारकर कुछ घरों से स्वदेश निर्मित बम बरामद किए थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि आपराधिक मामलों में शामिल कुछ लोग इन दो घरों में रहते थे।