फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   5 horraible stories of malaysia plane accident

विमान हादसा: ये 5 कहानियां झकझोर देंगी आपको

Sat, 19 Jul 2014 05:56 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
5 horraible stories of malaysia plane accident
यूक्रेन में हादसे का शिकार हुए मलेशिया एयरलाइंस में स्टीवर्ड भारतीय मूल के संजीद सिंह को अपनी फ्लाइट की अदला बदली करते वक्त जरा सा भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि वो काल के मुंह में जा रहे हैं।
विज्ञापन


संजीद सिंह एमएच17 एयरलाइंस के उन 15 क्रू सदस्यों में से एक थे जो एम्सटर्डम से कुआलालंपुर जा रही थी। इस विमान में 298 यात्री थे। भाग्य का खेल देखिए कि कुछ महीने पहले संजीद की पत्नी ने भी आखिरी समय में लापता हुए एमएच-370 में अपने एक सहयोगी से फ्लाइट की अदला बदली की थी।
विज्ञापन


मलेशियन इनसाइडर में छपी खबर के मुताबिक संजीद की पत्नी की 8 मार्च को ड्यूटी मलेशिया एयरलाइंस एमएच-370 विमान पर थी। ये विमान कुआलालंपुर से बीजिंग जाते समय मार्च में लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीद की पत्नी ने ड्यूटी बदली और वे बच गईं। वह विमान ऐसा लापता हुआ कि उसमें सवार 239 यात्रियों में किसी का आज तक अता-पता नहीं चला है। संजीद के पिता जिगर सिंह ने कहा, ''संजीद की पत्नी ने भी अपने एक सहयोगी से आखिरी समय में ड्यूटी बदली थी।''

आख‌िरी वक्त में एक पर‌िवार ने बदली फ्लाइट

5 horraible stories of malaysia plane accident

सारी त्रासद‌ियों के बीच एक पर‌िवार ऐसा भी था ज‌िसने आख‌िरी वक्त में मलेश‌ियाई प्लेन में जाने से पहले अपना फैसला बदल ल‌िया था। उनके इसी फैसले के कारण आज वह ज‌िंदा हैं।

बैरी स‌िम और उनके पर‌िवार मलेश‌ियाई की उसी में फ्लाइट में जाने का फैसला ल‌िया था जो यूक्रेन में दुर्घटनाग्रस्त हुई लेक‌िन सीट फुल होने के कारण ये संभव नहीं हो सका।

हालांक‌ि बैरी को छोड़कर उनकी पत्नी और बच्चे की सीट पहले से ही बुक हो चुकी थी।

फेसबुक का मजाक बना हकीकत

5 horraible stories of malaysia plane accident

हादसाग्रस्त मलेश‌ियन एयरलाइंस की उड़ान से ठीक पहले व‌िमान में मौजूद एक यात्री का फेसबुक पर ल‌िखा एक मजाक खौफनाक हकीकत बन गया।

दरअसल यूक्रेन में हादसे का श‌िकार हुई मलेश‌ियन एयरलाइंस के उड़ने से पहले उसमें मौजूद एक डच यात्री कोर पैन ने व्यंग्य के तौर पर व‌िमान का फोटो खींचकर स्टेटस ल‌िखा क‌ि 'गुम हो जाने से पहले ये व‌िमान ऐसा द‌िखता था'।

इससे पहले हादसे का श‌िकार हुए मलेश‌ियाई व‌िमान एमएच 370 के संदर्भ में डच यात्री कोर पैन ने ये स्टेटस ल‌िखा था।

पहले हादसे में भाई को खोया दूसरे में बेटी को

5 horraible stories of malaysia plane accident

इन व‌िमान हादसों में एक पर‌िवार ऐसा भी था ज‌िस पर दुखों का पूरा पहाड़ टूट पड़ा।

ऑस्ट्रेल‌िया की रहने वाली एक मह‌िला केलैने मन ने पहले हुए एमएच 370 व‌िमान हादसे में अपने भाई को खो द‌िया और यूक्रेन में हादसाग्रस्त हुए व‌िमान में उसने अपनी सौतेली बेटी को खो द‌िया।

यूक्रेन में म‌िसाइल का श‌िकार बने व‌िमान से केलैन की बेटी और उसका पत‌ि 4 यूरोप हॉलीडे के बाद वापस अपने घर मेलबर्न (ऑस्ट्रेल‌िया) लौट रहे थे।

एमएच 370 में मरने वाले रोड बॉरोज की पत्नी ने बताया क‌ि उन्हें यकीन नहीं आ रहा है क‌ि कैसे उनका पर‌िवार बार बार इसका श‌िकार हो रहा है।

कई एड्स र‌िसर्चर्स की मौत

5 horraible stories of malaysia plane accident

यूक्रेन में दुर्घटना हुए व‌िमान में मरने वाले यात्रियों में कई एड्स र‌िसर्चर्स भी शाम‌िल थे। इस हादसे के बड़े जानकार और खोज करने वाले जोएप लैंग भी शाम‌िल थे। जोएप एक बड़ा जाने माने नाम थे।

इंटरनेशनल एड्स सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष ने बीबीसी को बताया क‌ि जोएप का जाना का बड़ा नुकसान है। जोएप एड्स र‌िसर्च के क्षेत्र में एक बड़ा नाम थे। जोएप लैंग एमस्ट्रडम यून‌िवर्स‌िटी में प्रोफेसर थे और 1980 से र‌िसर्च के क्षेत्र में थे।

जोएप और उनके दूसरे साथ एड्स रोकथाम पर हो रही कॉन्फ्रेंस के ल‌िए ऑस्ट्रेल‌िया जा रहे थे।

मलेश‌िया के साथ हुई दूसरी बड़ी दुर्घटना

5 horraible stories of malaysia plane accident

मलेश‌िया देश के साथ घटने वाली ये दूसरी व‌िमान दुर्घटना है। इससे पहले हुई एमएच 370 व‌िमान दुर्घटना में 227 लोगों की मौत हुई थी और आज तक उस व‌िमान का मलवा नहीं म‌िल पाया है।

इस व‌िमान के खोज के ल‌िए अभी तक 800 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। लगातार दो हादसों से मलेश‌िया में मातम का माहौल है। एमएच 370 में 227 लोगों की मौत के बाद अब इस हादसे में 298 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed