फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   5 Farmers extracted by helicopter caught in river

हेलीकॉप्टर से निकाले यमुना में फंसे 5 किसान

Thu, 05 Mar 2015 09:25 AM IST
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
5 Farmers extracted by helicopter caught in river

यमुना नदी में मंगलवार की रात में जलस्तर अचानक से बढ़ जाने से कोताना और खेड़ी गांव में पालेज लगा रहे 12 किसान नदी के बीच में बुरी तरह से फंस गए। इनमें से सात को तो गोताखोरों ने निकाल लिया, लेकिन बाकी पांच की जान बचाने के लिए एयरफोर्स के हिंडन बेस की मदद लेनी पड़ी।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की सूचना पर पहुंचे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर बचाव दल (रेस्क्यू टीम ) ने बुधवार सुबह पांचों को सकुशल बाहर निकाला। कोताना गांव निवासी 12 किसान मंगलवार की शाम को पालेज लगाने के लिए नाव से यमुना के बीच में गए थे। पानी कम था, वहीं पर पालेज लगा रहे थे।
विज्ञापन


हथनी कुंड बेराज से छोड़ा गया पानी कोताना गांव पहुंचा तो इन्हें चिंता हुई। उन्होंने निकलने का प्रयास किया, लेकिन जलस्तर तेजी से बढ़ गया। रात के 12 बजे इन्होंने शोर मचाया और मोबाइल फोन से गांव में सूचना दी। गांव से सैकड़ों लोग नदी किनारे पहुंचे। गोताखोर भी बुलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात किसानों की जान गोताखोरों ने बचाई

5 Farmers extracted by helicopter caught in river

सात किसान एक जगह थे और पांच दूसरी जगह। दोनों जगह टीलानुमा रेत का ढेर था, जबकि चारों ओर पानी ही पानी। कोताना के रणवीर और कंवर पाल गोताखोर अपने साथियों समेत टायर-ट्यूब लेकर नदी में कूद गए।

उन्होंने बुधवार तड़के तक इरशाद, सरिया, भुल्लन, ज्ञानचंद, ओमी समेत सात किसानों को सकुशल निकाला, लेकिन डोली पुत्र मूलचंद, बन्नु पुत्र जग्गू, मनोज पुत्र जग्गू, रमेश पुत्र जग्गू, सतवान पुत्र चेतराम प्रजापति को निकाल नहीं पाए। इसकी सूचना पर एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव गांव पहुंचे।

उन्होंने डीएम धनलक्ष्मी के. को बताया। उन्होंने सुबह नौ बजे हिंडन एयर बेस के अफसरों से बात की। वहां से एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टर पिंटो अपनी रेस्क्यू टीम के साथ थोड़ी ही देर में पहुंच गए। दस बजकर दस मिनट तक पांचों किसानों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed