जेटली ने केजरीवाल को कहा अराजकता का चेहरा
चुनावी प्रचार का समय खत्म हो चुका है और चुनाव होने में सिर्फ 1 दिन बचा है, लेकिन बीजेपी और आम आदमी पार्टी के लिए वार-पलटवार जारी है।
शुक्रवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल को अराजक कहा है। आप पर निशाना साधते हुए वह बोले कि दिल्ली की दूसरी राजनैतिक पार्टी अराजकता का चेहरा है।
जेटली बोले कि आम आदमी पार्टी की 49 दिनों की सरकार एक बुरे सपने जैसी थी। यह ऐसी पार्टी है जो गलियों में सक्रिय रहती है न कि सचिवालयों में।
सुशासन और अराजकता के बीच चुनाव
अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए वे बोले कि जनता एक अच्छा शासक चाहती है न कि एक अराजक। जेटली के अनुसार दिल्ली का चुनाव बेहद अहम है। यह चुनाव सुशासन और अराजकता के बीच फैसले का चुनाव है।
किरन बेदी की बात करते हुए जेटली बोले- हम किरन बेदी के नेतृत्व में दिल्ली का चुनाव लड़ रहे हैं, जो करीब 40 सालों तक समाज की सेवा करती रही हैं। वह एक आदर्श पुलिस ऑफिसर हैं।
कुमार विश्वास ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस तरह के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस करना भी आचार संहिता का उल्लंघन है।