फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   45 Indians were killed in Hajj

हज भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या 45 हुई

Tue, 29 Sep 2015 05:42 AM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 05:42 AM IST
विज्ञापन
45 Indians were killed in Hajj

सऊदी अरब में हज के दौरान मची भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या 45 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने सोमवार को 10 और शवों की पहचान की है। इसके अलावा हादसे में घायल 50 भारतीय हज यात्रियों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हज भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या अब 45 हो गई है। इसके अलावा हज भगदड़ के दौरान घायल 50 भारतीय हज यात्रियों का सऊदी अरब के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है।’
विज्ञापन

विदेश मंत्री ने दी जानकारी

45 Indians were killed in Hajj

जेद्दा स्थित हज वाणिज्य दूतावास ने सोमवार को बताया कि 10 मृतकों में तीन पश्चिम बंगाल, दो केरल, दो झारखंड, एक तमिलनाडु और एक महाराष्ट्र के निवासी शामिल है।

इससे पहले विदेश मंत्री ने मीना में हज भगदड़ में मरने वालों की कुल संख्या 1090 होने की बात कही, जो सऊदी अरब के अधिकारियों की ओर से बताई गई 769 मौतों की संख्या से ज्यादा है।

स्वराज ने ट्वीट किया था, ‘सऊदी अधिकारियों ने हज भगदड़ में मरने वाले 1090 हज यात्रियों की तस्वीरें दिखाई है।’ इसके अलावा घायलों की संख्या 934 है।

वहीं, किंग सलमान ने हादसे की जांच के लिए एक कमेटी गठित करने का आदेश दिया है। इसमें दुनिया भर के 180 से ज्यादा देशों के 20 लाख से ज्यादा हज यात्रियों ने हिस्सा लिया था। इनमें भारतीय हज यात्रियों की संख्या डेढ़ लाख थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed