फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   45 die due to cold in UP

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे ने ली 45 जानें

Thu, 27 Dec 2012 12:50 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 27 Dec 2012 12:50 AM IST
विज्ञापन
45 die due to cold in UP

उत्तर प्रदेश में ठंड से लोगों को निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कुल 45 लोगों की मौत हो गई। इसमें सर्वाधिक 18 मौतें पूर्वांचल में हुई जबकि अवध से 14 लोगों ने ठंड के कारण दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कानपुर व आसपास के इलाकों में सात और बरेली मंडल में भी ठंड व शीतलहर के चलते छह लोगों की मौत हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम के रुख में किसी प्रकार के सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन


बुधवार को पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में कई दिनों बाद बुधवार को हल्की धूप निकली लेकिन गलन बनी रही। तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम और हवा में अधिक नमी होने से गलन अधिक हो गई है। इस दौरान विभिन्न जिलों में ठंड से 18 और लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों में वाराणसी व भदोही में तीन-तीन, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर व मऊ में दो-दो और चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़ में एक-एक हैं। उधर अवध प्रांत में पड़ रही कड़ाके की ठंड से चार बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी में तीन-तीन और बहराइच में दो की मौत हुई है।


वहीं सुल्तानपुर, गोंडा व बलरामपुर में एक-एक की सांसें थमने की खबर है। बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में ठंड से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बांदा, दो महोबा, दो उन्नाव और एक कन्नौज का था। शाहजहांपुर में तीन, पीलीभीत में दो और बदायूं में एक व्यक्ति भी ठंड लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed