{"_id":"7f896d578f859954de555f105bb1ad6f","slug":"400-kg-of-explosives-seized-in-jharkhand-before-election-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: चुनाव से पहले मिला तबाही का सामान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
झारखंड: चुनाव से पहले मिला तबाही का सामान
एजेंसी/रांची
Updated Mon, 10 Nov 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा बलों ने बड़ी तादात में विस्फोटकों को जब्त किया है।
विज्ञापन
राज्य में सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने 400 किलो विस्फोटक और 1700 से ज्यादा डेटोनेटर जब्त किए हैं। सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो बल और झारखंड 'जगुआर' पुलिस ईकाई ने मिलकर लातेहार जिले के बोकाखार-रानीडाह इलाके में अभियान चलाया।
जब्त की गई विस्फोटक सामग्री में डिटोनेटर के अलावा 50-50 किलोग्राम के तीन गैस सिलेंडर आधारित विस्फोटक उपकरण, पांच किलोग्राम का एक बम, 400 किलोग्राम यूरिया मिश्रित पेट्रोल, 10 किलोग्राम गन पाउडर, करीब एक किलोग्राम नाइट्रोजन सल्फाइड और आईडी तैयार करने में उपयोग के लिए 200 प्रेशर कुकर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों को संदेह है कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल राज्य में होने वाले चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों और चुनावी दलों को निशाना बनाने के लिए किया जाना था। झारखंड में 25 नवंबर से पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन