{"_id":"5db35c30-2f9a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"400-girls-refusing-to-go-to-school-due-to-eve-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से तंग 400 छात्राओं का स्कूल जाने से इनकार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
छेड़छाड़ से तंग 400 छात्राओं का स्कूल जाने से इनकार
रामेश्वरम/एजेंसी
Updated Fri, 16 Nov 2012 08:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवइपट्टनम के करीब स्थित सरकारी स्कूल की 400 से ज्यादा छात्राओं ने छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल जाने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक पांच मनचलों का एक समूह अक्सर इन छात्राओं को परेशान करता था। लड़कियों को धमकाने के आरोप में पुलिस ने इन पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
छात्राओं के अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की थी कि इनमें से एक लड़के ने यह तक धमकी दी है कि अगर लड़की उसके प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करती है, तो वह आत्महत्या कर लेगा। पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला है कि कई लड़कियां शारीरिक रूप से छेड़छाड़ से काफी परेशान थीं।
विज्ञापन
डीएसपी मुरलीधरन और राजस्व अधिकारियों ने भी स्कूल प्रशासन से बात की। इसके बावजूद भी लड़कियों ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया और उनके अभिभावकों ने शहर में रास्ता रोकने का भी प्रयास किया। पुलिस द्वारा सुरक्षा का पूरा आश्वासन देने के बाद लड़कियां शुक्रवार से स्कूल जाने को तैयार हो गई हैं।
विज्ञापन