फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   40 ticketless policemen catched from train toilets.

ट्रेन के टॉयलेट से पकड़े गए 40 पुलिसवाले, बेटिकट थे

Wed, 18 Mar 2015 03:12 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
40 ticketless policemen catched from train toilets.

जिस पर कानून की हिफाजत करने की जिम्मेदारी होती है अगर वही कानून तोड़ते पकड़े जाएं तो इसे क्या कहा जाएगा?

विज्ञापन


कुछ ऐसा ही मामला आगरा में देखने को मिला। जहां रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ जांच अभियान चला रही थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक इस कार्रवाई में जांच टीम ने 40 पुलिसवालों को पकड़ा। ये पुलिसकर्मी बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। कमाल की बात ये है कि जांच टीम ने इन्हें रेलवे के कोच से नहीं बल्कि उसके टॉयलेट से पकड़ा। जहां छुपकर ये पुलिसकर्मी यात्रा कर रहे थे।

जांच टीम ने वसूला जुर्माना

40 ticketless policemen catched from train toilets.

रेलवे मजिस्ट्रेट वीके सिंह के नेतृत्व में अचानक जांच के लिए निकली इस टीम ने महाकौशल एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी की।

टीम को इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि जांच में पुलिस वाले भी पकड़ में आएंगे। उनके मुताबिक खबर मिली थी कि इस रूट पर कई यात्री बिना टिकट यात्रा करते हैं। इसी के बाद ये कार्रवाई शुरू की गई।

जांच टीम में रेलवे मजिस्ट्रेट के साथ-साथ रेलवे प्रोटेक्सन फोर्स (आरपीएफ) के असिस्टेंट कमांडेंट समेत पांच सुरक्षा कर्मी थे। उन्होंने इस जांच अभियान में 103 यात्रियों को पकड़ा। इनमें ये 40 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जो बिना टिकट यात्रा कर रहे थे।

पकड़े गए पुलिस वाले वर्दी में नहीं थे। वे आगरा और मथुरा के अलग-अलग पुलिस थानों में तैनात हैं। जांच टीम ने इस कार्रवाई में 29,780 रूपए का जुर्माना वसूला। जिसमें 11,990 रूपए का जुर्माना अकेले इन पुलिस वालों से वसूला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed