फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   40 men in ape suits to scare monkeys away from parliament complex

लंगूर बनकर बंदर भगा रहे हैं नौजवान

Fri, 01 Aug 2014 03:56 PM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
40 men in ape suits to scare monkeys away from parliament complex

संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और उसके आसपास के वीआईपी इलाकों में बंदरों से छुटकारा के लिए एनडीएमसी एक नया तरीका अपना रहा है। बंदरों को भगाने के लिए प्रशिक्षित युवाओं को लंगूर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


एनडीएमसी ने इस काम में 40 आदमियों को लगाया गया है जो लंगूर बनकर सरकारी दफ्तरों और संसद परिसर से बंदरों को भगा रहे हैं।

नायाब है काम करने का तरीका

40 men in ape suits to scare monkeys away from parliament complex

इन युवाओं के काम करने का तरीका भी नायाब है। यह लोग सूचना मिलने पर उस सरकारी कार्यालय, मंत्रालय या अफसरों की घरों में जाते हैं, जहां बंदरों की टोली उत्पात मचा रही होती है।

सबसे पहले वहां जाकर देखते हैं कि कितने बंदर हैं? इसके बाद पहले वह लंगूर की आवाज निकालते हैं और बंदरों को भगाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेंकैया नायडू ने राज्यसभा में स्वीकारा

40 men in ape suits to scare monkeys away from parliament complex

अगली बार आप दिल्ली में किसी लंगूर को देखें तो हो सकता है कि लंगूर के भेष में वह कोई प्रशिक्षित नौजवान हो। दिल्ली में बंदरों के आतंक से निपटने के लिए नई दिल्ली नगर पालिका ने एक अनोखी युक्ति निकाली है।

शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में स्वीकार किया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र विशेषकर संसद भवन और उसके आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक है।

विज्ञापन

श्योर शॉट रबर बुलेट बंदूकें भी मंगाई

40 men in ape suits to scare monkeys away from parliament complex

उन्होंने एक लिखित उत्तर में बताया कि नई दिल्ली नगर पालिका ने बंदरों को डराने के लिए श्योर शाट रबर बुलेट बंदूकें भी मंगाई हैं।

उन्होंने बताया कि कुत्तों को पकड़ने वालों का दल सप्ताह में दो बार संसद भवन और इसके आसपास के इलाके में आकर उनकी धरपकड़ करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed