{"_id":"b243614d0ba54788a6cc4a7cf236cd72","slug":"40-crore-film-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 करोड़ में बनेगी नरेंद्र मोदी पर फिल्म","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
40 करोड़ में बनेगी नरेंद्र मोदी पर फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के चाय वाले से मुख्यमंत्री तक के सफर पर बनने वाली फिल्म की लागत 40 करोड़ होगी। एनआरआई फिल्म मेकर मीतेश पटेल इस फिल्म के निर्माता होंगे।
मोदी पर फिल्म बना रहे मीतेश पटेल ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये फिल्म उनकी जीवनी नहीं है और न ही किसी तरह की उनकी इमेज बिल्ड करने के लिए बनाई जा रही है।
इस फिल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि ये फिल्म 2014 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए उनकी इमेज बनाने का एक प्रयास है।
मीतेश ने इस फिल्म के बारे में बताया कि इस फिल्म का आइडिया उनको दो साल पहले आया और बीते हफ्ते ही उनकी नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी और फोन पर मोदी ने उन्हें फिल्म बनाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
मनमोहन मोदी के चुनावी एजेंट बन चुके हैं
मीतेश ने कहा कि चुनाव नजदीक है और फिल्म के लिए ये एक बेहतर समय है। फिल्म में मीतेश मोदी की चाय वाले से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के प्रेरणादायक सफर को दिखाएंगे।
पहले जताई चिंता फिर दी शुभकामनाएं
मीतेश से बताया कि वो मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित हैं और फिल्मी पर्दे पर उनके स्ट्रगल को दिखाना चाहते हैं। मीतेश ने बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग मुंबई और गुजरात में की जाएगी।