दो को छोड़ सभी कांग्रेसी विधायक निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष वाजू वाला ने बुधवार को कांग्रेस के दो विधायकों को छोड़कर बाकी सभी कांग्रेसी विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया।
ये सभी विधायक राज्य में पानी की स्थित पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।
विधानसभा में विपक्ष के नेता शंकर सिंह वाघेला ने राज्य में मानसून के आने में देरी से पैदा होने वाली स्थित पर चर्चा की मांग की थी।
पानी की समस्या पर चर्चा न होने से थे नाराज
वाघेला ने कहा, "कम बारिश की वजह से राज्य में हालात गंभीर है और यह जानते हुए भी प्रदेश की भाजपा सरकार ने मंगलवार को पेश किये गए बजट में इसके लिए कोई प्रावधान नहीं रखा।"
वाघेला की इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा की मांग को जब नहीं माना गया तो वाघेला और शक्ति सिंह गोहिल को छोड़कर सभी कांग्रेसी नेताओं ने अपनी जगह पर खड़े होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विधानसभा अध्यक्ष के समझाने के बावजूद जब वे नहीं मानें तो विधानसभा अध्यक्ष वाजू वाला ने नारेबाजी करने वाले करीब चालीस कांग्रेसी विधायकों को एक दिन के लिये निलंबित कर दिया और मार्शल्स से उन्हें बाहर निकालने के लिए कहा।
शंकर सिंह वाघेला और शक्ति सिंह गोहिल को सस्पेंड तो नहीं किया गया लेकिन उन्होंने अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ विधानसभा से बाद में वॉक-आउट किया।