{"_id":"408639cb16e5a82e50dd5c8a11d01129","slug":"40-children-fell-ill-after-having-midday-meal-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में मिड-डे मील खाने से फिर 40 बच्चे बीमार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिहार में मिड-डे मील खाने से फिर 40 बच्चे बीमार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के छपरा जिले में मिड-डे मील खाने से 23 बच्चों की मौत के बाद किए गए नीतीश सरकार के सुधार के वादे अब भी झूठे ही नजर आ रहे हैं। बिहार के एक और स्कूल में गुरुवार को मिड-डे मील खाने से 40 बच्चे बीमार पड़ गए।
विज्ञापन
वैशाली जिले के स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद बच्चों को पेटदर्द और दस्त की शिकायत होने लगी। बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
इनमें तीन बच्चों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। इन बच्चों को हाजीपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पिछले महीने बिहार के ही छपरा में मिड-डे मील खाने से 23 बच्चों की मौत हो गई थी। मामले की जांच में पता चला कि मिड-डे मील का खाना कीटनाशक में पकाया गया था। खाना बनाने वाले की भी हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद बिहार के मधुबनी जिले में मिड-डे मील खाने से 15 बच्चे बेहोश हो गए थे।
छपरा मामले के बाद बिहार सरकार और केंद्र की ओर से मिड-डे मील स्कीम में चल रही गड़बड़ियों में सुधार करने की बातें कही गई थीं।