फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   40 branded foods ban in up

यूपी: मैगी के बाद अब बैन हुआ रिवाइटल कैप्सूल

Sat, 20 Jun 2015 01:27 PM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
40 branded foods ban in up

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक प्राधिकरण से प्रॉडक्ट एप्रूवल नहीं लेने पर नामी कंपनियों के 40 से अधिक खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इन कंपनियों को नोटिस भेजकर प्राधिकरण से एप्रूवल लेने को कहा गया है। जब तक संबंधित उत्पादों की जांच-परख के बाद प्राधिकरण की ओर से एप्रूवल जारी नहीं होता, तब तक ये उत्पाद नहीं बिकेंगे। यदि दूकान पर ये उत्पाद बिकते पाए गए तो उन्हें सीज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा के अभिहित अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि मैगी के अलावा कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनको कंपनियां मनमाने तरीके से बेच रही हैं। कंपनियों की ओर से उन उत्पादों की बिक्री का एप्रूवल तक नहीं लिया है। ऐसे उत्पादों की बिक्री पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा दी है। इस आशय का पत्र मुख्यालय से प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन


सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को एलर्ट किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री किसी भी सूरत में न होने दें। जिन ब्रांडेड खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें कॉर्नफ्लैक्स, शक्तिवर्धक कैप्सूल, ब्रेड पर लगाने वाले म्योनीज, सॉस इत्यादि शामिल हैं। विक्रेताओं को ऐसे पदार्थों की बिक्री रोकने कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ब्रांडों की बिक्री पर लगी रोक

40 branded foods ban in up

:- रैनबैक्सी लेबोरेटरी का रिवाइटल कैप्सूल, रिवाइटल सीनियर विमेन कैप्सूल, रिवाइटल टैबलेट
:- टाटा स्टारबर्क्स का पन्ना कोटा पुडिंग, डार्क कैरमल सॉस, कॉफी फ्रैपुकिनो फ्लेवर्ड सीरप, वनिला सीरप, हेजलनट सीरप, रेस्पबेरी ब्लैक करंट जूस, हनी वनीला सॉस, मैंगो पैशन फ्रूट जूस, बार मोका पाउडर, तिराम्शु सॉस
:- कैलॉज इंडिया का कॉर्नफ्लैक्स
:- एमवे इंडिया का न्यूट्रालाइट कैल मैग डी, न्यूट्रालाइट बायो सी, न्यूट्रालाइट आयरन फोलिक टैबलेट, न्यूट्रालाइट नेचुरल बी टैबलेट
:- फील्ड फ्रेश फूड का एग म्योनिज, सलाद ड्रेसिंग वैरिएंट, हाट सॉस, नेचुरल विनेगर
:- फारएवर लिविंग इंपोर्ट का फार एवर विजन, फारएवर किड्स, फारएवर प्रो सिक्स
:- बॉस एंड लॉम्ब का आई केयर आक्यूवाइट सॉफ्ट जेल
:- बायोकान लिमिटेड का बायोमेलेन ट्राइप्कम
:- बायोमैक्स नेटवर्क का कोलेस्ट्रम प्रोटीन प्रोडक्ट
:- ड्यूक्स कंज्यूमर का केयर चाकलेट मेड यूजिंग वेजिटेबल फैट
:- फेरारो इंडिया का मिल्की एंड कोको स्प्रेड, मिल्क चाकलेट
:- जनरल मिल्स इंडिया का चाको लावा केक
:- गिरनार फूड्स का केसरी ड्राई फ्रूट मसाला
:- गुडरिच कॉबोहाइड्रेड का गुडरिच चीज डिलाइट
:- ओरिफ्लेम इंडिया का वेलनेस मल्टीविटामिन एंड मिनरल वोमेन टैबलेट, स्वीडिश ब्यूटी कांप्लेक्स, वेलनेस स्वीडिश ब्यूटी कांप्लेक्स प्लस
:- मैकेन फूड इंडिया का बैटर्ड पेपर एंड चीज बाइट
:- वेंकेस का चिकेन एरेबिक स्टाइल कोफ्ता, क्रिस्पी चिकेन बर्गर पेटीज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed