फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   accident on yamuna expressway at Mathura.

एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो की मौत के बाद हंगामा

Fri, 13 Nov 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्देव (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्देव (मथुरा) Updated Fri, 13 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
accident on yamuna expressway at Mathura.

मथुरा में भैया दूज मनाने जा रहा बाइक सवार एक परिवार यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक और उसके एक बच्चे की मौत हो गई। उसकी पत्नी और दो बच्चों की हालत गंभीर हैं।

विज्ञापन


हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक एक्सप्रेसवे जाम रहा। बाद में जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने करीब 12 राउंड हवाई फायर कर स्थिति को संभाला और ग्रामीणों को एक्सप्रेसवे से खदेड़ यातायात चालू कराया।

हादसा एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 125 पर शुक्रवार सांय 5:15 बजे हुआ। मरने वाला युवक हरपाल बघेल (30) गांव करमाना थाना ताजगंज आगरा का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के वक्त वह अपनी पत्नी खुशबू (26), बेटी मनीषा (5),  गगन (3), मगन (2) के साथ बाइक से अपनी ससुराल गांव खंडैरा (बलदेव) जा रहा था।

इस दौरान पीछे से आई एक कार की टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और ये बाइक समेत गिर पड़े, तभी पीछे से आई एक दूसरी कार ने इन्हें कुचल दिया।

हरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मनीषा और तीन बच्चों को गंभीर हालत में आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

यहां एक बच्चे की मौत हो गई। करीब 7:45 बजे पुलिस ने ग्रामीणों को एक्सप्रेसवे से खदेड़कर यातायात चालू कराया। पथराव और लाठीचार्ज में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed