फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   4 mumbai boys joined ISIS in iraq

तो क्या इराक में लड़ रहे हैं मुंबई के लड़के?

Mon, 14 Jul 2014 02:08 PM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
4 mumbai boys joined ISIS in iraq

मुंबई के कल्याण स्थित अपने अपार्टमेंट की खिड़की से झांकते हुए एजाज बदरुद्दीन मजीद अपने बेटे को याद कर रहे हैं जो गायब है। वो कहां गया है वो नहीं जानते लेकिन उनको शक है कि वो जेहादी बन कर इराक चला गया है।

विज्ञापन


"उसने मेरे से मोटरसाइकिल मांगी थी तो मैंने कहा नहीं, अभी नहीं। उसने कुछ नहीं कहा लेकिन शायद वह इसीलिए चला गया।" पेशे से डॉक्टर मजीद ये कह कर चुप हो जाते हैं।

विज्ञापन

'जन्नत में होगी मुलाकात'

4 mumbai boys joined ISIS in iraq

इसके बाद वह उस चिट्ठी के बारे में बताते हैं जो उनका बेटा छोड़ कर गया है। वह इंजीनियरिंग का छात्र था। उसने लिखा है,"लड़ाई शुरू हो गई है औऱ मौत का फरिश्ता पूछ रहा है कि तुम अल्लाह की धरती की ओर क्यों नहीं गए।"

अंत में उसने लिखा है कि,"अब जन्नत में मुलाकात होगी।"

माना जा रहा है कि मुंबई से चार लड़के इराक चले गए हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मजीद की तरह तीन अन्य लड़के जो मुंबई से गायब हैं उनके परिवार को भी यही लगता है कि उनके बेटे इराक चले गए हैं।

गुमशुदगी की र‌िपोर्ट ल‌िखी

4 mumbai boys joined ISIS in iraq

चारों के परिवार वालों ने कल्याण पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी है और जल्द तलाश करने की गुजारिश की है। जो चिट्ठी लड़के छोड़ कर गए हैं वह भी पुलिस को सौंप दी गई है।

अब इनके परिजन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलना चाहते हैं। ये लोग चाहते हैं कि उन लोगों को सजा मिले जिन्होंने इनके बच्चों को आतंक की राह पर भेज दिया है।

विज्ञापन

इंटरनेट के जर‌िए उकसाया जा रहा है

4 mumbai boys joined ISIS in iraq

पिछले साल पाकिस्तानी अल कायदा के नेता असीम उमर ने भारतीय मुस्लिमों से अंतर्राष्ट्रीय जेहाद में शामिल होने को कहा था। खबरों के मुताबिक ISIS की नज़र भी भारतीय लड़ाकों पर है। इंटरनेट के माध्यम से लड़कों को इसके लिए उकसाया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि पश्चिमी देशों और यूरोपियन देशों के मुस्लिम लड़के इराक पहुंच रहे हैं और ISIS में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed