फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   4 andhra pradesh youth arrested in kolkata.

ISIS से जुड़ने जा रहे 4 भारतीय युवक पकड़े

Sat, 06 Sep 2014 12:01 AM IST
एजेंसी/हैदराबाद
एजेंसी/हैदराबाद Updated Sat, 06 Sep 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
4 andhra pradesh youth arrested in kolkata.

आतंकी संगठन आईएसआईएस से कथित तौर पर जुड़ने जा रहे आंध्र प्रदेश के चार युवकों की कोशिश को हैदराबाद पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इन चार युवकों में से दो इंजीनियरिंग के छात्र हैं और सभी की उम्र 23 से 25 साल के बीच है। पिछले हफ्ते इन्हें कोलकाता से पकड़ा गया है, जहां से ये इराक भागने की तैयारी में थे।

सोशल मीडिया और मोबाइल मैसेंजर के जरिए चल रहे आईएसआईएस के प्रचार से ये युवा प्रभावित हुए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन छात्रों के अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर शक हुआ और सिटी पुलिस से संपर्क किया। बाद में पुलिस ने इन्हें कोलकाता से पकड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद इन छात्रों को समझाकर वापस घर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इन चारों में से कोई भी आईएसआईएस के आतंकियों के संपर्क में नहीं हैं। वे सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही आईएसआईएस से जुड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed