फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   3d classes will be held in jayapur

मोदी के 'गांव' में बिना बैग के स्कूल जाएंगे बच्चे

Fri, 14 Aug 2015 08:59 AM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
3d classes will be held in jayapur

जयापुर का प्राथमिक विद्यालय जल्द ही स्मार्ट क्लासरूम में तब्दील होगा। यहां आने वाले बच्चों को बस्ते का बोझ नहीं उठाना होगा। थ्रीडी क्लास में बैठकर वे स्मार्ट लर्निंग का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन


गांव के बच्चे ब्लैक बोर्ड के बजाय डिजिटल स्क्रीन पर पढ़ेंगे। थ्रीडी बोर्ड पर एनीमेशन फिल्मों के जरिए बच्चों को पढ़ाया जाएगा। स्मार्ट लर्निंग क्लास न्यूजीलैंड की संस्था थ्रीडीआई स्कूल की मदद से संचालित होगी। न्यूजीलैंड की टीम 15 अगस्त को पीएम के गोद लिए गांव जयापुर पहुंच रही है।
विज्ञापन


यहां कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की पढ़ाई के साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास पर भी संस्था के विशेषज्ञ पूरी निगाह रखेंगे। कुछ दिनों बाद बच्चों को एनीमेशन डिजाइनिंग सिखाई भी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगेगी कोई फीस

3d classes will be held in jayapur

भविष्य में उन्हें रोजगार दिलाने में भी मदद की जाएगी। स्मार्ट लर्निंग क्लास में शामिल बच्चों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। यह पूरा अभियान मुफ्त चलेगा।

न्यूजीलैंड की संस्था थ्र्रीडीआई स्कूल्स विश्व भर में कई स्कूलों मे स्मार्ट क्लासेज चला रही है। भारत में कंपनी पिछले दो सालों से काम कर रही है। कंपनी के ग्लोबल हेड दर्शन शेट्टी दो महीने पहले वाराणसी आए थे।

इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव जयापुर भी गए थे। वहां के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से भी मिले थे। जयापुर में हुए विकास कार्यों से वह काफी प्रभावित हुए।

दो घंटे की क्लास से होगी शुरुआत

3d classes will be held in jayapur

उन्होंने दिल्ली पहुंचकर कंपनी के लोगों से बातचीत कर जयापुर में स्मार्ट क्लासेज चलाने का फैसला किया। उनकी एक टीम 15 अगस्त को जयापुर पहुंचेगी।

पहले चरण में महीने में दो घंटे की एक क्लास शुरू की जाएगी। बाद में दो क्लास एक साथ चलेगी। दर्शन शेट्टी का कहना है जयापुर गांव में सरकारी स्कूल या फिर कोई दूसरा स्थान स्मार्ट लर्निंग के लिए तय किया जाएगा।

कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को कलर एनीमेशन और डिजिटल मीडिया के जरिए पढ़ाया जाएगा। बच्चों को ऐसी शिक्षा दी जाएगी कि आगे चलकर उन्हें रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed