फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ISIS Killed 39 Indians in Iraq - TV Channel Report

आखिर कहां हैं 39 भारतीय, आईएस ने कर दिया कत्ल?

Fri, 28 Nov 2014 02:42 PM IST
Updated Fri, 28 Nov 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
ISIS Killed 39 Indians in Iraq - TV Channel Report

इसी साल जून के महीने में आतंकी संगठन आईएस ने 40 भारतीयों के एक दल को अगवा कर लिया था। एक टीवी चैनल पर दिखाई गई खबर के मुताबिक इन 40 भारतीयों में एक ही जिंदा बचा है और बाकी 39 की हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन


टीवी चैनल ने इराक जाकर ये स्टोरी की है और वहां दो बांग्लादेशियों के हवाले से 39 हत्याओं का दावा किया है। इस खबर के मुताबिक ये दो बांग्लादेशी भी उस एक जिंदा भारतीय से मिले थे और उसी ने उन्हें ये जानकारी दी।
विज्ञापन


चैनल से कुर्दिस्तान के इर्बिल में इन दोनों बांग्लादेशियों ने मुलाकात की। इन्होंने चैनल के रिपोर्टर को बताया कि 39 भारतीयों को जून के महीने में ही मार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने चैनल को बताया कि हरजीत नाम का भारतीय किसी तरह आईएस के चंगुल से बचकर भागने में सफल हो गया था। उसने शफी और हसन नाम के इन बांग्लादेशियों को बताया कि उसने खुद अपनी आखों से अपने साथियों का कत्ल होते हुए देखा।

आखिर कहां है हरजीत?

ISIS Killed 39 Indians in Iraq - TV Channel Report

शफी ने बताया कि मोसुल से बगदाद जाने के रास्ते में 51 बांग्लादेशी और 40 भारतीयों को आईएस ने अगवा कर लिया था। 15 जून को पहाड़ी के पास ले जाकर गोली मार दी गई।

शफी के मुताबिक हरजीत ने बताया कि उसे भी दो गोलियां लगी थीं लेकिन वह बच गया और जब आतंकी वहां से चले गए तब वह भाग गया।

शफी और हसन के मुताबिक जहां भारतीयों की हत्या की गई उससे करीब छह किमी दूर ही बांग्लादेशी वर्करों को रखा गया था। उधर, विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेशी वर्करों के दावों की जांच करा रहे हैं।

माना जा रहा है कि इस मामले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज संसद में बयान दे सकती हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पहले इन दावों की जांच की जाएगी जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। हालांकि कांग्रेस ने सरकार को घेरा है और स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed