{"_id":"3b87515f5395c31aec98a0091afebc52","slug":"39-ias-and-7-ips-in-corruption-charge-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 IAS और 7 IPS भ्रष्टाचार में शामिल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
39 IAS और 7 IPS भ्रष्टाचार में शामिल
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Aug 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
पिछले तीन साल में 39 आईएएस और सात आईपीएस अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं।
विज्ञापन
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बताया कि पिछले तीन साल में 39 आईएएस, सात आईपीएस और आठ भारतीय वन सेवा अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत मामला चलाने की अनुमति दी गई।
आरोप साबित होने के बाद अधिकारियों पर जुर्माना लगाने के अलावा उन्हें बर्खास्त भी किया गया है। एक अन्य सवाल के जवाब में जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीबीआई ने पिछले तीन साल में भ्रष्टाचार के 2220 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन