फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   37 Muslim Families Turned Hindu in Agra

यूपी: 37 मुस्लिम परिवारों ने अपनाया हिंदू धर्म

Tue, 09 Dec 2014 12:44 PM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
37 Muslim Families Turned Hindu in Agra

कबाड़ का काम करने वाले 37 मुस्लिम परिवारों के करीब सौ लोगों ने विधिवत हवन-पूजन के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। इनकी कलाई पर कलावा बांधने के बाद माथे पर तिलक लगाया गया।

विज्ञापन


इनमें से अधिकांश मूलरूप से कोलकाता के हैं जो पिछले कई साल से देवरी रोड स्थित देव नगर के पीछे बस्ती में रह रहे हैं। इनमें से कुछ के पिता या दादा ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था।
विज्ञापन


धर्म जागरण (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रकल्प) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देवरी रोड स्थित देव नगर के पीछे एक बस्ती में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बस्ती के 37 मुस्लिम परिवार हिंदू धर्म से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग तैयार होकर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ के लिए पहुंचे। यहां पंडित मुरली मनोहर ने सबसे पहले मंत्रोच्चारण के साथ गंगाजल छिड़कर सभी का शुद्धिकरण कराया। अधिकांश लोग अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद थे।

अधिकांश कोलकाता के रहने वाले

37 Muslim Families Turned Hindu in Agra

धर्मांतरण के बाद बस्ती के कमरे को मंदिर का स्वरूप दे दिया गया है। इसमें दुर्गा माता की मूर्ति के अलावा कई और भगवानों के कैलेंडर लगाए गए हैं। पूजा-पाठ का अन्य सामान भी उपलब्ध कराया गया है।

बस्ती के अधिकांश लोग पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते हैं। वहां दुर्गा माता के पूजन की ज्यादा मान्यता है। धर्म परिवर्तन करने वाले अब भगवान की आरती उतारेंगे। इसके लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता एक महीने तक इन सभी लोगों को प्रशिक्षण देंगे। जिसमें पूजा-पाठ के साथ-साथ हिंदू धर्म के रीति-रिवाज सिखाए जाएंगे। इसमें विभिन्न आरती भी सिखाई जाएगी।

कार्यक्रम में मौजूद मुस्लिम लोगों का कहना था कि उनकी सभी धर्म में आस्था है। हिंदू धर्म की कुछ बातें उन्हें अच्छी लगीं। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि उनके पिता या दादा हिंदू थे। धर्मांतरण के बाद उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। वह हिंदू धर्म अपनाकर घर वापसी कर रहे हैं। अब इन लोगों के नाम बदलने की कवायद की जा रही है।

धर्म जागरण और बजरंग दल का था कार्यक्रम

37 Muslim Families Turned Hindu in Agra

धर्म जागरण के क्षेत्र प्रमुख राजेश्वर सिंह का कहना है कि कई मुस्लिम परिवारों ने हिंदू धर्म अपनाया है। इससे पहले ईसाइयों को हिंदू धर्म अपनाया था। जहां धर्म परिवर्तन हुआ है उस बस्ती का ठेकेदार इस्माइल है। उसकी बात सभी लोग मानते हैं। इस्माइल का कहना है कि हिंदू धर्म की जानकारी होने पर उसकी इससे जुड़ने की इच्छा हुई।

हिंदू धर्म अपनाने के दौरान 40 वर्षीय हुमायूं ने बताया कि मेरे पिता मुस्लिम थे। अब मैं हिंदू धर्म अपना रहा हूं। सभी धर्मों में मेरी आस्था है।

धर्म परिवर्तन में कानूनी पेचीदगी
वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करता है तो किसी लाभ के पद या कानूनी प्रक्रिया के लिए उसे इस संबंध में एक शपथपत्र देना होगा। साथ ही धर्म परिवर्तन कराने वाले आचार्य या शास्त्री का बयान कोर्ट में कराना होगा।

मतदाता पहचान पत्र में परिवर्तन के लिए भी उसे निर्वाचन आयोग में धर्म परिवर्तन के संबंध में शपथपत्र के साथ-साथ, धर्म परिवर्तन कराने वाले की तरफ से भी शपथपत्र दिलवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed