{"_id":"39e9a97e-9194-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"360-special-trains-will-run-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे चलाएगा होली पर 360 विशेष ट्रेनें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेलवे चलाएगा होली पर 360 विशेष ट्रेनें
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मौके पर रेलवे यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए 360 स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसके अलावा तमाम ट्रेनों में मांग के अनुरूप अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सबसे अधिक स्पेशल ट्रेनें उन 17 रूटों पर चलाई जाएंगी जहां यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ ऐसे मौकों पर होती है। रेल मंत्रालय एडीजी सूचना अनिल सक्सेना ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेनों के अलावा चार अनारक्षित ट्रेन, तीन पूर्ण वातानुकूलित और आठ सुपर फास्ट ट्रेनें भी इस मौके पर चलाने का योजना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन मुख्य रूप से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, बंगलौर, जम्मू तवी, जयपुर, गुवाहाटी, लखनऊ, पुणे, गोरखपुर, पटना, डिब्रूगढ़, बनारस, दरभंगा, बरौनी, बरेली और सिकंदराबाद जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों के बीच चलेंगी। नियमित ट्रेनों में भी सुविधा प्रदान करने के लिए अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
होली के दौरान होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे आरक्षण केंद्रों पर विशेष निगरानी टीम तैनात करने का फैसला लिया है ताकि धांधली को रोका जा सके। स्पेशल ट्रेन एवं अतिरिक्त डिब्बों की सूचना देने के लिए भी रेलवे स्टेशनों पर नियमित घोषणा की जाएगी।