{"_id":"4516f99b90fb8b457ef371bfff584309","slug":"35-people-died-in-mumbai-due-to-bad-liqour-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में जहरीली शराब से 35 की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई में जहरीली शराब से 35 की मौत
अश्विन अघोर/मुंबई से, बीबीसी हिंदी के लिए
Updated Fri, 19 Jun 2015 03:13 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में ज़हरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है और 20 से ज़्यादा लोग बीमार हैं। जिनकी हालत गंभीर हैं उन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक 25 से 30 साल की उम्र के कुछ युवक बारिश का आनंद लेने के लिए गुरुवार शाम अक्सा बीच गए थे।
वहाँ उन्होंने एक शराब की दुकान से देसी शराब खरीदी। शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ मलाड पुलिस ने शराब की दुकान के मालिक राजू को गिरफ़्तार किया है।
विज्ञापन