{"_id":"9037ae0e4794e4ede96cf6c02e1e66d8","slug":"35-new-border-posts-more-itbp-men-on-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन को जवाब, सीमा पर 35 नई चौकियां","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चीन को जवाब, सीमा पर 35 नई चौकियां
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 10 Sep 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालिया घुसपैठ की घटनाओं को देखते भारत चीनी सीमा पर सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए भारत जल्द ही 35 नई चौकियां तैयार करेगा। साथ ही चरणबद्ध तरीके से आईटीबीपी के अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
जल्द ही रिटायर होने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक अजय चड्डा ने कहा कि सीमा पर करीब 98 बॉर्डर पोस्ट हैं, जिनमें से अधिकतर ऊंचाइयों पर स्थित है। हम इन पोस्ट पर जवानों की संख्या को बढ़ाएंगे। जबकि 35 नई पोस्ट भी तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
चड्डा ने कहा कि यह एक विस्तृत योजना है और 2017 तक चरणबद्ध तरीके से इसे पूरा किया जाएगा। नई बॉर्डर पोस्ट के लिए अतिरिक्त जवानों की जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए नई भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
वर्तमान में बर्फीले फ्रंटियर पर भारत के 150 बॉर्डर पोस्ट हैं और अर्द्धसैनिक बल के जवान 3,488 किमी की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रखवाली करते हैं।
महानिदेशक ने कहा कि फोर्स इन पोस्ट पर तैनात जवानों की कम्युनिकेशन और ऑपरेशनल जरूरतों के मद्देनजर सुविधाएं बढ़ा रही है। जवानों को यहां बेहद मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है। हालांकि उन्होंने आईटीबीपी चीफ ने सीमा पर चल रहे मौजूदा विवाद पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
ऊंचाइयों पर स्थित चौकियों पर जवानों को सर्द मौसम से बचाने के लिए नई किस्म के ‘बुखारी’ (स्टोव) भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
एजीएमयू कैडर के 1977 बैच के चड्डा शनिवार को करीब नौ महीने की सेवा के बाद रिटायर हो रहे हैं।