फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   33 percent of seats reserved for women in paramilitary forces

अर्द्धसैनिक बलों में महिलाओं को 33% आरक्षण

Wed, 06 Jan 2016 09:30 AM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
33 percent of seats reserved for women in paramilitary forces

केंद्र सरकार ने अर्द्धसैनिक बलों और सीमा सुरक्षा बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय के मुताबिक अब अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ और सीआईएसएफ में कांस्टेबल रैंक की 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

विज्ञापन


जबकि सीमा सुरक्षा बल, बीएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी में यह आरक्षण 14-15 फीसदी होगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इसे मंजूरी दे दी है, जिसके बाद आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

33 percent of seats reserved for women in paramilitary forces

फिलहाल इन सभी सुरक्षा बलों में करीब नौ लाख जवान हैं। जिसमें सिर्फ 20 हजार महिलाएं शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि केंद्रीय सशस्त्र बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांस्टेबल स्तर की 33 फीसदी पोस्ट महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी है।

यह आरक्षण हॉरिजोंटल आधारित होगा। गृह मंत्रालय का यह कदम महिला सशक्तिकरण पर बनाई गई समिति द्वारा दिए गए सुझावों के बाद उठाया गया है। समिति ने अपनी छठी रिपोर्ट में सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed