फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   32 000 delhiites run at airtel delhi half marathon

उमसभरी गर्मी भी ठंडा नहीं कर सकी जोश

Sun, 30 Sep 2012 10:08 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 30 Sep 2012 10:08 PM IST
विज्ञापन
32 000 delhiites run at airtel delhi half marathon
दिल्ली की उमसभरी गर्मी भी एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वालों का जोश ठंडा नहीं कर पाई। करीब 32 हजार लोगों ने इस हाफ मैराथन में हिस्सा लिया। इसमें पेशेवर एथलीटों के साथ-साथ बच्चे, बूढ़े और जवान सभी शामिल हुए। एक तरफ जहां 96 साल की मानवीर कौर ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया तो कारगिल युद्ध में अपना एक पैर गंवा चुके जांबाज का जोश भी किसी से कम नहीं था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस दिल्ली ग्रेट रन में बॉलीवुड का तड़का भी जम कर लगा। अदाकारा बिपाशा बसु, गुल पनाग के साथ-साथ अभिनेता राहुल बोस ने हिस्सा लेने वालों एथलीटों का जमकर उत्साहवर्धन किया। पिछले वर्षों में इसका आयोजन नवंबर महीने में होता था इसलिए एथलीटों को उमसभरी गर्मी से ज्यादा रूबरू नहीं होना पड़ता था।
विज्ञापन


इस बार सितंबर में ही आयोजित होने से पेशेवर एथलीटों के प्रदर्शन पर भी असर नजर आया। न तो कोई नया रिकॉर्ड ही बना और न ही चैंपियन एथलीट अपने पूर्व के प्रदर्शन को दोहरा सके। इस बात को विदेशी और भारतीय एथलीटों ने स्वीकार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed