फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   30 students were ordered to leave the hostel

FTII ने 30 छात्रों को हॉस्टल छोड़ने का दिया आदेश

Sat, 08 Aug 2015 10:18 AM IST
देवीदास देशपांडे/पुणे से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
देवीदास देशपांडे/पुणे से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए Updated Sat, 08 Aug 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
30 students were ordered to leave the hostel

पुणे के भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान (एफ़टीआईआई) ने 30 छात्रों को हॉस्टल ख़ाली करने का नोटिस दिया है। संस्थान के छात्र नए निदेशक गजेंद्र चौहान के विरोध में 57 दिनों से हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन


इससे पहले 13 छात्रों को निष्कासित करने का नोटिस दिया गया था।इस बीच प्रशासन ने ठेके पर काम कर रहे 82 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निकालने का फ़ैसला लिया है।
विज्ञापन


एफटीआईआई के प्रभारी निदेशक प्रशांत पाठराबे ने बताया कि उक्त 30 छात्र कोर्स के समापन के बाद भी हॉस्टल में रह रहे हैं और इसलिए ही उनसे हॉस्टल ख़ाली करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने भी दिया जवाब

30 students were ordered to leave the hostel

साथ ही 2008 बैच के छात्रों से असांइनमेंट जल्द से जल्द जमा करने के लिए कहा गया है। इनका मूल्यांकन "जहां हो जैसे हो" के आधार पर किया जाएगा।

नोटिस के जवाब में छात्रों ने एक ज्ञापन जारी किया है जिसमें प्रशासन के आरोपों का उत्तर दिया गया है। छात्रों का कहना है कि जब ये छात्र आए थे तब हॉस्टल में जगह नहीं थी इसलिए उन्हें काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा था। छात्रों ने प्रशासन से मूल्यांकन की प्रक्रिया टालने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed