बाढ़ से 30 मौतें, 100 लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों के अनुसार भारतीय सूबे उत्तर प्रदेश के बहराइच में नेपाल की ओर से अचानक से आए सैलाब के कारण 400 गांव जलमग्न हो गए हैं और 100 लोग लापता हैं।
उत्तराखंड में सैलाब और भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत हो गई है।
लखनऊ से स्थानीय पत्रकार अतुल चंद्रा ने बीबीसी को बताया कि बहराइच के ज़िलाधिकारी का कहना है प्रशासन अभी बहुत सारे क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पा रहा है और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के आने के बाद ही नुकसान की वास्तविक जानकारी हासिल हो सकेगी।
बाढ़ की वजह से पास के लखीमपूर खिरी, श्रावस्ती और गोंडा ज़िले भी प्रभावित हुए हैं।
असम के 800 गांव प्रभावित
उत्तराखंड के देहरादून से स्थानीय पत्रकार शिव जोशी ने बताया, "भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कम से कम 30 मौतें हुई हैं।"
उन्होंने कहा, "टिहरी बांध के जलाशय में पानी का स्तर 810 मीटर हो गया है, जबकि उसकी अधिकतम सीमा 830 मीटर है।"
सरकारी रेडियो स्टेशन ऑल इंडिया रेडियो का कहना है कि असम के 14 ज़िले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और 3 लाख 70 हज़ार आबादी प्रभावित हुई है।
डिब्रूगढ़, जोरहाट और तेज़पुर में ब्रम्हपुत्र नदी ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है।