{"_id":"0676c99e-ee48-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"3-thousand-additional-seats-for-mbbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस के लिए होंगी 3 हजार अतिरिक्त सीटें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एमबीबीएस के लिए होंगी 3 हजार अतिरिक्त सीटें
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 17 Jul 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से सरकार ने एमबीबीएस की 3 हजार अतिरिक्त सीटें तैयार करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसके बाद देश में एमबीबीएस सीटों की संख्या 48 हजार से भी ज्यादा हो जाएगी।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने सरकारी और 10 साल या उससे ज्यादा से चल रहे मान्यता प्राप्त निजी मेडिकल कॉलेजों को एमबीबीएस सीटें बढ़ाने की अनुमति दे दी है।
योजना के अनुसार जिन कॉलेजों में वर्तमान में 50 सीटें हैं, उन्हें 100 सीटों तक और 100 सीटों वाले कॉलेज को 150 तक सीटें बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी।
विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों के आवेदन के आधार पर आगामी 31 जुलाई को नई एमबीबीएस सीटों पर फैसला किया जाएगा।
एमसीआई को बाद में जिन कॉलेजों की सीटें बढ़ाई गई हैं, उन सभी में आधारभूत सुविधाओं की जांच करनी होगी। वर्तमान में देश में 362 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 45 हजार से ज्यादा एमबीबीएस की सीटें हैं।
विज्ञापन