फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   3 dead and 4 injured in the blast in SATARA of maharashtra

सतारा में धमाके से 3 की मौत, 4 घायल

Fri, 09 Jan 2015 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली Updated Fri, 09 Jan 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
3 dead and 4 injured in the blast in SATARA of maharashtra

महाराष्ट्र के सतारा जिले में शुक्रवार को हुए एक धमाके में करीब 3 लोग मारे गए हैं और 4 लोग घायल हो गए हैं। सतारा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिवन देशमुख ने कहा, "सतारा जिले की मान (Mann) तहसील के बोथे (Bothe) गांव में कंपनी ने एक अस्थाई स्टोर बनाया हुआ था, जिससे ये पता चलता है कि ये मामला कंपनी की तरफ से लापरवाही का है। धमाका इतना बड़ा था कि उसकी वजह से टिन शेड तो पूरी तरह से बर्बाद हो ही गया, साथ ही धमाके की जगह पर 5 फीट गहरा गढ्ढा भी बन गया।"

विज्ञापन


देशमुख के अनुसार यह धमाका सुबह करीब 11 बजे हुआ था, जब 8 लोग वहां पर काम कर रहे थे। इस घटना में घायल सभी लोगों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट गेलेटिन की छड़ों के कारण हुआ, जिसका इस्तेमाल पवन चक्की बनाने में किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed