फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   2nd world war shell stops bullet train servece in japan

वर्ल्ड वॉर के बम ने रोकी बुलेट ट्रेन

Wed, 05 Jun 2013 02:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 05 Jun 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
2nd world war shell stops bullet train servece in japan

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका की ओर से जापान पर बरसाए गए बम आज भी तंग करने से बाज नहीं आ रहे। जापान में मंगलवार को एक बम हाई स्पीड बुलेट ट्रेन के बेहद व्यस्त रेल ट्रैक से कुछ ही दूरी पर मिला।

विज्ञापन


बम निरोधक दस्ते को इसे नष्ट करने के लिए कुछ मशक्कत करनी पड़ी, जिसके कारण बुलेट ट्रेन सेवा थम गई। देश की ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के दस्ते ने बम पर मिट्टी से भरे बैग फेंके और दोपहर में इसे डेटोनेट किया गया।
विज्ञापन


ईस्ट जापान रेलवे के प्रवक्ता ने बताया 53 शिंकनसेन बुलेट ट्रेन सेवा समेत कुल 150 ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। इससे करीब 90,000 लोग प्रभावित हुए।

दूसरे विश्व युद्ध के बाद करीब 70 साल में हुए भारी पुनर्निर्माण के के बावजूद जापान में बिना फटे बम मिलना कोई असामान्य बात नहीं है। जापान के उन शहरों में आज भी बिना फटे बम मिलते रहते हैं, जो अमेरिकी सेना ने बरसाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed