फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   2nd term of amit shah as president of bjp

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताजपोशी आज, तैयारियां पूरी

Sun, 24 Jan 2016 10:23 AM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
2nd term of amit shah as president of bjp

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अमित शाह की आज दोबारा से ताजपोशी होगी। उनकी ताजपोशी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाह इस पद के लिए रविवार सुबह करीब 10 बजे केंद्रीय संगठन चुनाव अधिकारी अविनाश राय खन्ना  के सामने नामांकन करेंगे। उनका चुनाव निर्विरोध रूप से होगा। दोपहर 12:30 तक उनकी ताजपोशी का औपचारिक ऐलान हो जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को ही राज्यों से आए नेताओं ने संगठन महामंत्री रामलाल के समक्ष उपस्थित होकर शाह के पक्ष में नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए।

ताजपोशी के वक्त पार्टी शासित सभी मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के मंत्री उपस्थित रहेंगे। सभी वरिष्ठ राज्यस्तरीय नेताओं और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने दिल्ली में शनिवार से ही डेरा डाल दिया है। भाजपा शासित राज्यों के दिल्ली स्थित सभी भवन भरे हुए हैं। सभी नेता अपने राज्य के भवन में जुटे हैं।
विज्ञापन

शाह का यह अपना पहला कार्यकाल

2nd term of amit shah as president of bjp

अध्यक्ष पद पर शाह का यह अपना पहला कार्यकाल होगा। वे पूरे तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष चुने जाएंगे। इससे पहले मई 2014 में उन्हें राजनाथ सिंह के बचे कार्यकाल को पूरा करने के लिए अध्यक्ष बनाया गया था। तब इस पद पर पहुंचने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी नजदीकी और लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तरप्रदेश से आए आश्चर्यजनक परिणामों ने अहम भूमिका निभाई थी।

वर्तमान में उनके डेढ़ साल के कार्यकाल में भाजपा ने कई बड़ी ऊंचाईयों को छूआ है। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा को महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में अपार जीत मिली तो दिल्ली और बिहार की हार ने जायका भी बिगाड़ा है।

बावजूद उसके उनके संगठन क्षमता की ही मिशाल है कि प्राथमिक सदस्यता के मामले में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी। रविवार को निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुने जाने के बाद वे दोबारा से अपनी पारी की शुरुआत करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरी पारी में शाह पहले से ज्यादा परिपक्व नजर आएंगे। इसका असर उनकी टीम पर भी दिखेगा। पहली पारी में उनके नेतृत्व में भाजपा बेहद आक्रामक नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed