फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   2nd term of amit shah as president of bhartiya janta party

भव्य होगी शाह की ताजपोशी, कुछ ऐसे हैं इंतजाम

Sat, 23 Jan 2016 09:15 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
2nd term of amit shah as president of bhartiya janta party

भाजपा अध्यक्ष पद पर अमित शाह की दोबारा ताजपोशी होगी। रविवार को इस मौके को यादगार बनाने के लिए पार्टी मुख्यालय में पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन चंडीगढ़ के एक कार्यक्रम में रहेंगे लेकिन शाह को अध्यक्ष बनाए जाने के मौके पर उनकी मौजूदगी की पूरी कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन


वैसे देश भर से 1500 से ज्यादा प्रदेश एवं जिला स्तर के नेताओं को दिल्ली बुलाया जा चुका है।  शाह की मजबूती दिखाने के लिए पार्टी की ओर से केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चुनाव की औपचारिकता के दिन पार्टी मुख्यालय पर मौजूद रहें।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि  शाह के नामांकन की औपचारिकता पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड़डा के निवास पर हुई बैठक में नामांकन की पूरी रूप-रेखा तैयार की गई। नामांकन फार्म पर हस्ताक्षर के लिए शनिवार को ही देश भर से 250 से ज्यादा नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचकर शाह के नामांकन फार्म का सेट भरेंगे। पूर्वोत्तर के 20 नेताओं के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे तो केंद्र के नेताओं के जरिये भी सेट भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज रात्रि भोज पर बुलाया

2nd term of amit shah as president of bhartiya janta party

प्रधानमंत्री ने शनिवार को टीम शाह को अपने सरकारी आवास 7 रेसकोर्स पर रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया है। इस आयोजन में सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालने के पात्र प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को भी उपस्थित रहने को कहा गया है।

सियासी गलियारे में पीएम मोदी के इस प्रयास को पार्टी नेताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ शाह को मजबूती प्रदान करने का कदम माना जा रहा है।

चंद महीनों के भीतर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की चुनौती शाह के सामने होगी। पीएम मोदी इन चुनावों से पहले टीम शाह में नई ऊर्जा भरना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed