2G घोटाले के आरोपियों को मिली जमानत
2 जी स्पेक्ट्रम मामले में सभी आरोपियों पर मनी लांड्रिंग का केस चल रहा है। इस आरोपियों में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा, डीएमके सांसद कनीमोझी समेत 9 लोगों को कोर्ट ने जमानत दे दी है।
आरोपियों के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को आज जमानत दे दी है। 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले में कैग ने 1,76,645 करोड़ रुपए के नुकसान का अंदाजा लगाया था।
नियमों का हुआ था उल्लंघन
इस घोटाले में नेताओं, अधिकारियों और कॉरपोरेट घरानों के कई नामी लोगों का नाम शामिल आया था। 2 जी स्पेक्ट्रम का आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर कर दिया गया था। जबकि 2 नियमों के अनुसार इसका आवंटन बोली लगाकर किया जाना चाहिए था।
इस घोटाले में दूरसंचार सचिव सिद्घार्थ बेहरुआ, ए.राजा के निजी सचिव आर के चांदोलिया, बिजनेस मैन शाहिद बलवा, संजय चंद्रा, गौतम दोषी, हरी नायर, सुरेद्र पिपारा समेत कई उद्योगपतियों का नाम शामिल है।