फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   2g report jpc giving clean chit to manmohan and chidambaram

टूजी: पीएम व चिदंबरम को जेपीसी की क्लीन चिट

Fri, 27 Sep 2013 09:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Sep 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
2g report jpc giving clean chit to manmohan and chidambaram

टूजी मामले की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने अपनी जांच रिपोर्ट में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम को क्लीन चिट दे दी है, जबकि पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा को दोषी करार दिया है।

विज्ञापन


लंबे समय से विवाद में रही जांच रिपोर्ट को बहुमत से पारित किया गया। रिपोर्ट के पक्ष में 16 और विपक्ष में 11 वोट पड़े।

रिपोर्ट में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को क्लीन चिट देने के साथ ही सरकारी खजाने को 1.76 लाख करोड़ रुपए की चपत लगने संबंधी सीएजी के आंकड़े पर भी उंगली उठाई गई है।
विज्ञापन


भाजपा, लेफ्ट समेत विपक्षी दल अब रिपोर्ट में अपना लिखित में ऐतराज दर्ज कराएंगे। भाजपा व डीएमके समेत विपक्षी दल ए राजा को अपना पक्ष रखने का मौका देने के लिए समिति के सामने गवाही के लिए बुलाने की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रिपोर्ट अक्तूबर में लोकसभा स्पीकर को सौंप दी जाएगी। खास बात यह है कि टूजी मामले की जेपीसी जांच कराने के लिए संसद के एक मानसून सत्र को हंगामे की भेंट चढ़ाने वाली भाजपा संख्या बल के मामले में कमजोर पड़ गई।

जांच रिपोर्ट के खिलाफ रही जदयू भी मतदान से गैरहाजिर रही। दूसरी ओर सरकार ने समिति में राज्यसभा से दो सदस्य भेजकर संख्या बल पहले ही अपने पक्ष में कर लिया था।


सरकार सपा और बसपा को साथ लेने में सफल रही। सरकार ने अपने पक्ष में आंकड़े जुटाने के बाद ही जेपीसी की बैठक बुलाई।

बहरहाल, 30 सदस्यों वाली जेपीसी की शुक्रवार की बैठक में सपा और बसपा ने सरकार का समर्थन किया ,जबकि जदयू के दो सदस्यों ने गैरहाजिर रहकर सरकार की मदद की।

जबकि ये तीनों ही दल टूजी घोटाले को लेकर सरकार पर आरोप लगाती रही हैं। एनसीपी भी सरकार के साथ थी। दूसरी ओर भाजपा, माकपा, भाकपा, बीजेडी, डीएमके व अन्नाद्रमुक ने रिपोर्ट के खिलाफ वोट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed