फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   2G case: All legal options to be explored, says Karunanidhi

पत्नी की पेशी मामले में सभी विकल्प तलाशेंगे करुणानिधि

Sun, 02 Jun 2013 01:52 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Sun, 02 Jun 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
2G case: All legal options to be explored, says Karunanidhi

डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि ने शनिवार को कहा कि टूजी मामले में सभी कानूनी विकल्प तलाशे जाएंगे, क्योंकि उनकी पत्नी की पेश के मामले में कोर्ट के निर्देश अंतिम नहीं हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में करुणानिधि की पत्नी ने गवाह के रूप में निजी तौर पर पेश होने से छूट की अपील की है।

करुणानिधि ने कहा कि उनकी पत्नी दयालु अम्माल की तबीयत ठीक नहीं है और ऐसी हालत में वह हवाई सफर करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के सभी मेडिकल सर्टिफिकेट कोर्ट में पेश कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही निजी पेशी से छूट के लिए दायर अर्जी में कहा गया है कि दयालु अम्माल की केंद्र सरकार द्वारा संचालित किसी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम से चेकअप कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने इसे स्वीकार कर लिया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि जज ने उन्हें निजी तौर पर पेश होने के लिए क्यों कहा है।

डीएमके प्रमुख ने कहा कि चूंकि कोर्ट का यह फैसला अंतिम नहीं है। इसलिए अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श के बाद इस मामले में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed