फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   28 ministers sworn into siddaramaiah cabinet

कर्नाटक में सिद्धारमैया मंत्रिमंडल का विस्तार

Sat, 18 May 2013 09:15 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Sat, 18 May 2013 09:15 PM IST
विज्ञापन
28 ministers sworn into siddaramaiah cabinet

कर्नाटक में पांच दिन पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले कांग्रेस के सिद्धारमैया ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। उन्होंने साफ सुथरी छवि वाले 28 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

विज्ञापन


राज्यपाल एचआर भारद्वाज ने इनमें से 20 को कैबिनेट मंत्री के रूप में तथा 8 को बतौर राज्य मंत्री शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर उपस्थित थे।
विज्ञापन


परमेश्वर उप मुख्यमंत्री बनने में सफल नहीं हो पाए हैं। पार्टी ने खनन गतिविधियों से जुड़े राज्यसभा सदस्य अनिल लाड, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष डीके शिवकुमार और आर रोशन बेग को मंत्री नहीं बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे कांग्रेस विधायकों का एक धड़ा असंतुष्ट नजर आ रहा है। शिवकुमार और तनवरी के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस ने पहले ही साफ सुथरी छवि के लोगों को मंत्री बनाने की बात कही थी।


पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास प्रसाद, एमएच अंबरीश, रामालिंगा रेड्डी, केजे जार्ज, फिल्म अभिनेत्री उमाश्री, जयचंद्र, आरवी देशपांडे, रामनाथ राय, दिनेश गुंडुराव तथा संतोष लाड आदि शपथ लेने वालों में शामिल हैं। उमाश्री एक मात्र महिला मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed