{"_id":"69eb7f0a0ce6b6e87c7ca78480c54f49","slug":"27-people-died-by-flood-in-andhra-and-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र-ओडिशा में बाढ़ का कहर, 27 की मौत ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आंध्र-ओडिशा में बाढ़ का कहर, 27 की मौत
एजेंसी/हैदराबाद, भुवनेश्वर
Updated Fri, 25 Oct 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और उड़ीसा में बाढ़ से 27 लोगों की मौत हो गई है। आंध्र में चार दिन से भारी बारिश की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि उड़ीसा में कई इलाकों में बाढ़ से दस लोगों के मरने की खबर है।
विज्ञापन
दोनों राज्यों में हजारों की तादाद में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में फंसे 67, 000 से ज्यादा लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आंध्र में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई है। दो लोगों के लापता होने की खबर है। आंध्र में पिछले चार दिनों से भारी बारिश जारी है।
विज्ञापन
भारी बारिश का नुकसान सबसे ज्यादा तटीय जिलों को उठाना पड़ा है। यहां 135 राहत शिविर लगाए गए हैं। इन इलाकों में लगभग ढाई लाख हेक्टेयर में खड़ी धान, मक्का, कपास और चने की फसल को नुकसान पहुंचा है।
ओडिशा में भारी बारिश ने चक्रवात के शिकार गंजाम समेत कई तटीय जिलों में भारी तबाही मचाई है। इन इलाकों में आई बाढ़ में दस लोगों की मौत की खबर है।
लाखों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। पानी में घिरे लोगों को बचाने के लिए हेलीकाप्टरों की मदद ली जा रही है। गंजाम जिले के विशेष राहत कमिश्नर के मुताबिक जिले में एक जगह दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई।
अब तक यहां से 85,000 लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है।जगतसिंहपुर, पुरी, कटक, नयागढ़, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज और जजपुर जिले पर भी बाढ़ का असर पड़ा है।