{"_id":"d10709ae-17b5-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"26-11-key-conspirator-in-the-supplementary-chargesheet-make-the-jundal","type":"story","status":"publish","title_hn":"26\/11 की पूरक चार्जशीट में जुंदाल बना अहम साजिशकर्ता ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
26/11 की पूरक चार्जशीट में जुंदाल बना अहम साजिशकर्ता
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 16 Oct 2012 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने मंगलवार को 26/11 आतंकी हमला मामले में एक पूरक चार्जशीट दाखिल की है। इसमें लश्कर ए ताइबा के आतंकी जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जुंदाल का नाम एक अहम साजिशकर्ता के रूप में शामिल किया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु राय के अनुसार, क्राइम ब्रांच ने एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पीएस राठौड़ की अदालत में 14676 पेज की चार्जशीट पेश की।
महाराष्ट्र के बीड निवासी जुंदाल ने ही मुंबई पर 2008 में हमला करने वाले आतंकी अजमल कसाब और अन्य नौ को हिंदी सिखाई थी। हमले के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में केवल कसाब ही जिंदा पकड़ा जा सका था। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तान के कराची शहर में हमले की पल-पल नजर रखने और आतंकियों को दिशा निर्देश देने के बनाए गए कंट्रोल रूम में जुंदाल भी मौजूद था।
यहूदियों के पूजा घर नरीमन हाउस में मौजूद आतंकियों को जुंदाल ने ही निर्देश दिए थे। राय ने कहा कि चार्जशीट में 1783 गवाहों और आतंकी हमले मामले में वांछित 47 अन्य लोगों के नाम है। जून में दुबई से प्रत्यर्पित होकर दिल्ली आने के बाद जुंदाल को मुंबई पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन
26 नवंबर 2008 को लश्कर आतंकियों ने हमला कर मुंबई समेत पूरे देश को दहला दिया था। इसमें 166 लोग मारे गए थे और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। मुंबई हमले का मुख्य साजिशकर्ता होने के साथ ही जुंदाल औरंगाबाद आर्म्स केस, पुणे में 2010 के जर्मन बेकरी विस्फोट और नासिक में पुलिस अकादमी पर हमले की साजिश में शामिल होने का आरोपी है।